Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'पुष्पा-2: द रूल' ने पहले दिन बनाया रिकॉर्ड, 175 करोड़ रुपये का कलेक्शन

अब इस फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। 'पुष्पा' ने शानदार ओपनिंग की है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

06 Dec 2024

'पुष्पा-2: द रूल' ने पहले दिन बनाया रिकॉर्ड, 175 करोड़ रुपये का कलेक्शन

साउथ के जाने-माने डायरेक्टर सुकुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा-2: द रूल' 5 दिसंबर को दुनिया भर में रिलीज हो गई। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इस फिल्म का लोगों के बीच काफी क्रेज है। कई जगहों पर शो हाउसफुल होते हैं तो कुछ जगहों पर शो देर रात तक चलते हैं। अब इस फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। 'पुष्पा' ने शानदार ओपनिंग की है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

अल्लू अर्जुन की फिल्म ने कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'जवान', रणबीर कपूर की 'एनिमल', यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' और प्रभास की 'कल्कि', 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है। अब 'पुष्पा-2' पूरे भारत में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

'पुष्पा-2' का पहले दिन का कलेक्शन

इंडस्ट्री ट्रैकर सैनिक के मुताबिक 'पुष्पा-2' ने भारत में पहले दिन 175 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांच भाषाओं में 165 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। तेलुगू वर्जन 10.1 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन का अभी इंतजार है, जो 300 करोड़ पार जाने के उम्मीद हैं।

कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े

फिल्म 'पुष्पा-2: द रूल' ने जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने पहले दिन हिंदी भाषा में 65 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने हिंदी भाषा में 54 करोड़ की कमाई की थी। अब अल्लू अर्जुन की फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने हिंदी में 67 करोड़ रुपये की कमाई की है। छुट्टी न होने के बावजूद भी इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। अब इस फिल्म की वीकेंड कमाई पहले दिन से ज्यादा बढ़ने की संभावना है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ मलयालम एक्टर फहद फासिल अहम भूमिका निभा रहे हैं। 'पुष्पा-2' अल्लू अर्जुन की 2021 रिलीज 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'पुष्पा-2: द रूल' ने पहले दिन बनाया रिकॉर्ड, 175 करोड़ रुपये
अब इस फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। 'पुष्पा' ने शानदार ओपनिंग की है और कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News